Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट महोत्सव आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति गठित

Share


अम्बिकापुर,01 मार्च 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा मैनपाट महोत्सव आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति महोत्सव आयोजन के संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही करेगी। जारी आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ तथा वन मंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, उप संचालक समाज कल्याण, जिला मिशन समन्वयक, परियोजना अधिकारी साक्षर भारत, संयुक्त संचालक खेल एवं युवा कल्याण एवं प्रभारी अधिकारी राम वन गमन पर्यटन परियोजना सदस्य होंगे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply