अम्बिकापुर, 24 फरवरी 2022(घटती-घटना)। कलयुगी पुत्र ने 21-22 फरवरी की मध्य रात सो रहे पिता पर शराब के नशे में हंथौड़े से प्रणाघात हमला कर दिया। मां को भी मारने की कोशिश की पर वह गांव में भाग कर अपनी जान बचाई। सुबह उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राम मांझी उम्र 60 वर्ष ग्राम केसरा थाना कमलेश्वरपुर का निवासी था। इसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे से अलग अपनी पत्नी व बेटी के साथ अलग रहता था। 21 दिसंबर की रात को वह अपने घर में सोया था। तभी शराब के नशे में इसका बेटा करम शराब के नशे में आया और हंथौड़े से पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान करम ने अपनी मां को भी मारने की कोशिश की पर वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई मां रजन्ती गांव में किसी दूसरे के घर में रात भर रहीं। सुबह जब वह घर पहुंची तो पति का सांस चल रहा था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur