Breaking News

अम्बिकापुर@नए बिशप का धर्माध्यक्षीय अभिषेक समारोह कल

Share

अम्बिकापुर,20 फरवरी 2022(घटती घटना)। सरगुजा धर्म प्रांत के लिये निर्वाचित धर्माध्यक्ष डॉ. अंटोनीस बड़ा का धर्माध्यक्षीय अभिषेक समारोह 22 फरवरी को बेदाग ईश माता महागिरजा घर नवापारा अम्बिकापुर के प्रांगण में प्रात: 9 बजे से आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर, आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो व बिशप पतरस मिंज की अगुवाई में संपन्न होगा। विदित हो कि 22 दिसंबर को संत पापा फ्रांसिस के वेटिकन सिटी रोम स्थित कार्यालय से सरगुजा धर्मप्रान्त के चौथे बिशप के लिए डॉक्टर अन्टोनीस बड़ा को निर्वाचित होने की घोषणा की गई थी। तभी से सरगुजा धर्म प्रांत में नए बिशप के धर्माध्यक्षीय अनुष्ठान की तैयारियों में पूरा मसीही समाज लग गया था। गौरतलब है कि इस समारोह में वेटिकन सिटी रोम के दिल्ली स्थित दूतावास से पोप के भारत व नेपाल के प्रतिनिधि लियोपोलडो जिरेलो व विभिन्न धर्मप्रांतो के 33 बिशप सहित 4 आर्च बिशप भी उपस्थित रहेंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply