अंबिकापुर,17 फ रवरी 2022(घटती-घटना)।. शहर से लगे सरगवां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जििबक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलााज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अजय राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबापारा का रहने वाला था। वह गुरुवार को स्कूटी से अपने साथी के साथ राजपुर से अंबिकापुर आ रहा था। रास्ते में अंबिकापुर के समीप सरगवां पेट्रोल पंप के पास जैसे ही पहुंचा था कि अंबिकापुर की ओर से प्रतापपुर की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे साथी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अपताल में भर्ती कराया गया है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur