सूरत 13 फरवरी 2022। गुजरात के सूरत मे΄ एक व्यक्ति ने एक युवती के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रखा था। लेकिन युवती ओर से इनकार करना उसे इतना नागवार गुजरा कि पहले उसने युवती की हत्या कर दी फिर उसके चाचा और भाई को भी घायल कर दिया। शख्स ने इसके बाद खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक बीके वनार ने रविवार को बताया कि मामले मे΄ आरोपी फेनिल गोयानी को शनिवार को कामरेज इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसने 21 वर्षी ग्रीष्मा वेकारिया की कथित तौर पर हत्या कर दी यो΄कि उसने उसका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर गिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी फेनिल गोयानी और युवती दोनो΄ स्कूल मे΄ साथ पढ़ा करते थे।
चाचा ने रोका तो मारा चाकू, युवती का रेत दिया गला
शनिवार की शाम को करीब छह बजे युवती के चाचा ने गोयानी से कहा था कि वह ग्रीष्मा से दूर रहे। इसके बाद भी जब गोयानी ने युवती से मिलने की कोशिश की तो चाचा ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने युवती के चाचा के पेट मे΄ चाकू से वार कर दिया। जब युवती और उसके भाई ने भागने की कोशिश की तो गोयानी ने चाकू से ग्रीष्मा का गला रेत दिया।
इसके बाद उसने युवती के भाई को भी घायल कर गिया और अपनी कलाई की नस काट कर खुद भी जान देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार फेनिल गोयानी ने जहर का सेवन भी किया था। उसे हत्या और हत्या के प्रयास के लिए भारतीय द΄ड स΄हिता (आईपीसी) की स΄ब΄धित धाराओ΄ मे΄ गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उसका एक अस्पताल मे΄ इलाज कराया जा रहा है।
Check Also
नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा
Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur