Breaking News

अम्बिकापुर@यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Share

अम्बिकापुर 10 फरवरी 2022(घटती-घटना)। बरगवां के समीप यात्री बस ने बाइक सवार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा देमाली निवासी रामप्रसाद पिता स्वर्गीय देवसाय 43 वर्ष बुधवार को किसी काम के सिलसिले में ससुराल सीतापुर गया था शाम को अकेले घर लौटने लगा और जैसे ही ग्राम बरगवां के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे यात्री बस के चालक ने लापरवाही चलाते हैं बाइक सवार को टक्कर मार दी दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply