अम्बिकापुर ०9 फरवरी 2022। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के विचाराधीन दण्डित बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण थाना दरिमा के पोड़ीखुर्द माझापारा निवासी बंदी को जेल चिकित्सक के परामर्श पर 20 जनवरी 2022 को रात्रि 11:40 बजे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 20 जनवरी 2022 को रात्रि 12:48 बजे बंदी की मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस. पैंकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा घटना के संबंध में कोई व्यक्ति, व्यक्तियों के समूह, संघ, संस्था या संगठन को कोई जानकारी हो तो तथ्य को 14 फरवरी तक अपना पक्ष रख सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद दावा पर विचार नहीं किया जाएगा।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur