अंबिकापुर 07 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। एक युवक पत्नी व बेटी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामविलास पिता अंजना उम्र 40 वर्ष घुटराडीह थाना कुसमी का रहने वाला था। वह 6 फरवरी को पत्नी व बेटी के साथ बाइक से प्रेमनगर से वापस लौट रहा था। रास्ते में जवाहर नगर के पास सामने से आ रही बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दूसरे बाइक में भी तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार पांच युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल रामविलास को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur