अंबिकापुर@जिपं उपाध्यक्ष पद पर आदित्येश्वर निर्विरोध निर्वाचित

Share

अंबिकापुर 07 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। लगभग दस महीने से रिक्त पड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आदित्येश्वर शरण सिंह देव को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। जबकि जिला पंचायत सदस्यों की संख्या कुल 14 है। इसमें 3 सदस्य भाजपा से हैं। भाजपा के सदस्य चुनाव में शामिल होने नहीं पहुंचे। अंतिम समय तक एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से पीठासीन अधिकारी द्वारा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के निर्वाचित घोषित होते ही उपस्थित जिला पंचयात सदस्यों ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं कांग्रेसियों ने भी आदित्येश्वर के निर्विरोध निर्वाचन पर जमकर खुशी मनाई।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ओर से राकेश गुप्ता निर्वाचित हुए थे। इन्होंने 30 मार्च 2021 को पद से इस्तीफा दे दिया थे। इसके बाद से जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ था। करीब 10 माह बाद सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इसमें रिटर्निंग अधिकारी अमृतलाल ध्रुव तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी यशपाल प्रेक्षा को बनाया गया था। नियत समय पर अपने दस अन्य सदस्यों के साथ कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की। अंतिम समय तक इनके विरोध में किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं किया। एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से पीठासीन अधिकारी द्वारा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को निर्विरिध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के निर्वाचित घोषित होते ही उपस्थित जिला पंचयात सदस्यों ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, राजनाथ सिंह, अर्पिता सिंहदेव, अनिमा केरकेट्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भाजपा समर्थित तीन सदस्य रहे अनुपस्थित,समर्थकों
ने किया स्वागत
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के निवार्चित होने पर वे जैसे ही जिला पंयायत कार्यालय से बाहर निकले, उनके समर्थकों ने फूल- माला पहना कर बधाई दी। इसके बाद वे समर्थकों के साथ पैदल जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए निकले। रास्ते में समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर स्वागत किया और जमकर नारे लगाते हुए खुशी मनाई।


Share

Check Also

धमतरी@ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर,तीन मासूम जिंदगियां छिनीं

Share धमतरी,17 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीती रात एक दिल दहला …

Leave a Reply