अंबिकापुर 3 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा अयोजित डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-03 तथा आंतरिक अंकेक्षक की भर्ती परीक्षा 6 फरवरी 2022 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया है। प्रथम पाली में डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक ग्रेड-03 की भर्ती परीक्षा प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में आंतरिक अंकेक्षक की भर्ती परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा संबंधित कार्यां के सुचारू क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री विपिन राज को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंत्यावसायी सहकारी विकास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा को शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डीके राय को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर के परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur