Breaking News
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

अंबिकापुर@पार्टी की मजबूती के लिए आम आदमी चलाएगी सदस्यता अभियान

Share


पूरे प्रदेश में 5 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

अंबिकापुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में 5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए 5 फरवरी से 31 मार्च तक प्रदेश के हर जिले के साथ-साथ ब्लाक, पंचायत, बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सरगुजा में भी पूरी तैयारी की गई है। उक्त बातें बुधवार को आम आदमी पार्टी के सरगुजा जिलाध्यक्ष साकेत त्रिपाठी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर की। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में सदस्यता अभियान चलाने की बात कही गई थी। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जातान है। अभियान के तहत सरगुजा में भी 5 फरवरी से 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पूरे छत्तीसगढ़ में 5 लाख नए सदस्य जोडऩे का निर्णय लिया गया है। अहम लोग जिला मुख्यायलय के अलाया हर गांव, बूथ स्तर पर आम आदमी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की सदस्यता दिलाएगी। आदमी पार्टी के सरगुजा जिलाध्यक्ष साकेत त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि जो लोग पार्टी से जुडऩा चाहते हैं वह अपनी सदस्यता ले सकते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्षद द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गए गंभीर आरोप को निष्पक्ष जांच की मांग की है। ताकि लोगों को सचाई सामने आ सके।

मोबाइल एप के माध्यम से भी दिलाई जाएगी सदस्यता

आम आदमी पार्टी के सरगुजा जिलाध्यक्ष साकेत त्रिपाठी ने कहा कि सदस्यता दिलाने में बेरोजगारों, महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सदस्यता दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा एक एप बनाया जाएगा। मिस्डकॉल के माध्यम से भी सदस्यता दिलाई जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply