अंबिकापुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित क्षेत्रीय टीका भंडार केन्द्र में लगे जनरेटर की बैट्री चोरी होने का मामला सामने आया है। टीका भंडार कक्ष के कर्मचारी ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित क्षेत्रीय टीका भंडार कक्ष में जनरेटर लगाया गया है। 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जनरेटर में लगे बैट्री की चोरी कर ली गई है। इसकी जानकारी होने पर टीका भंडार कक्ष के कर्मचारी संतोष सिंह ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चोकी में दर्ज कराया है। चोरी गई बैट्री की कीमत 68 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur