गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
देहरादून ,01 फरवरी 2022 (ए)। कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि अंग्रेजी के शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उससे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी से इनकार कर किया और अपने पिता के साथ जाकर पीड़िता के घर पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र में नीरज अंग्रेजी की कोचिंग कराता है। यहां पर डालनवाला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती भी कोचिंग पढ़ती थी। अक्तूबर 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनोंअच्छे दोस्त बन गए।
आरोप है नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम में फंसाया। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दरम्यान छात्रा दो बार गर्भवती हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि तब नीरज ने अपने पिता की मौजूदगी में विवाह करने की बात कही थी। इसके बाद बीते दिनों नीरज और उसके पिता पीड़िता के घर पहुंचे और वहां बदतमीजी करते हुए शादी से इनकार कर दिया।
इस पर नीरज ने उसे गर्भपात कराने वाली दवाएं खिलाईं। इससे उसका गर्भपात हो गया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur