Breaking News

मुंबई@अभिनेत्री शबाना आजमी कोरोना वायरस से संक्रमित

Share


मुंबई,01 फरवरी 2022 (ए)। जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और इस समय पृथक-वास में हैं। 71 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैं आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। मैंने स्वयं को घर में पृथक-वास में रखा है और मैं, मेरे निकट संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड जांच कराने का अनुरोध करती हूं।’’
शबाना आजमी करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा शबाना आजमी पैरामाउंट प्लस की सीरीज ‘हालो’ में भी दिखाई देंगी।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया कि मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 960 नए मामले सामने आए तथा 11 और संक्रमितों की मौत हो गई


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply