Breaking News

जयपुर@प्राइवेट पार्ट में छुपाये सोने के दो कैप्सूल

Share


एयरपोर्ट में अधिकारियों ने ऐसे पकड़ा

जयपुर ,31 जनवरी 2022 (ए)। सीमा शुल्क विभाग के एक दल ने रविवार रात को जयपुर इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर तस्कर से सोना बरामद किया है. टीम ने दुबई से लौटे तस्कर के पास से 512.700 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है. सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 99.50 प्रतिशत शुद्धता वाले इस सोने की कीमत बाजार में 25 लाख 37 हजार 865 रूपये आंकी गई है. सीमा शुल्क विभाग के सहायक उपायुक्त बी. बी. अटल ने बताया कि दुबई से जयपुर पहुंचे इस यात्री ने तस्करी का सोना पेस्ट के रूप में बने सोने के दो कैप्सूल अपने प्राइवेट पार्ट (रेक्टम) में छुपाया हुआ था. सीमा शुल्क विभाग के सहायक उपायुक्त बी. बी. अटल ने बताया कि तस्कर से पूछताछ जारी है. उनके मुताबिक अभी तस्कर से और भी कई खुलासे हो सकते हैं. बता दें कि जयपुर इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर आए दिन तस्करी का सोना और अन्य सामान पकड़े जाते हैं.


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply