Breaking News

सुकमा@नवोदय विद्यालय में कोरोना ब्लास्ट

Share


6 छात्र पाए गए पॉजिटिव
सुकमा ,29 जनवरी 2022 (ए)।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल नवोदय विद्यालय के छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां एंटीजन टेस्ट में 6 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमएचओ सीबी प्रसाद बनसोड़ ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के बाद छात्रों का इलाज जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम जरूर हुई है लेकिन अभी भी प्रदेश के स्कूलों में छात्रों के संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं। छत्तीसगढ़ में आज 3783 नए मरीज मिले हैं, प्रदेश में आज 4776 लोग स्वस्थ हुए हैं, 43 हजार 887 टेस्ट हुए हैं, प्रदेश की पॉजिटिव दर 8.62 प्रतिशत है। 24 घंटे में 15 मरीज की मौत हुई है, प्रदेश में एक्टिव केस 25,115 हैं।


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply