Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर 28 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश उइके पिता रामेश्वर उइके उम्र 20 वर्ष त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शारदापुर का रहने वाला था। गुरुवार को पड़ोसी रोहीत के साथ बाइक से वाड्रफनगर गया था। वापस आने के दौरान प्रेमनगर चौक के पास अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सोनहत (कोरिया)@सोनहत के वनांचल में दाने-दाने को मोहताज ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’

Share उज्ञाव और सिंघोर के पण्डो परिवारों के सामने गहराया भोजन का संकट राशन के …

Leave a Reply