आजमगढ़ 27 जनवरी 2022 (ए)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई हैं. पार्टी ने आजमगढ़ की 7 विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वहीं, जिले के गोपालपुर सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं शमा वसीम टिकट न मिलने पर रोती दिखाई दीं. उन्होंने अखिलेश यादव पर छल करने का आरोप भी लगाया है. इस सीट से वर्तमान विधायक नफीस अहमद को पार्टी का टिकट मिला है. बता दें कि शमा वसीम के पति वसीम अहमद तीन बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं और अखिलेश सरकार में मंत्री भी रहे, जिनका देहांत अस्वस्थ होने के कारण 12 दिसंबर 2020 को हो गया था. वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम इस सीट से टिकट मांग रही थी और उनका कहना है कि क्षेत्र से जन समर्थन भी मिल रहा है.
शमा वसीम का कहना है कि अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह गोपालपुर सीट से उनको टिकट देंगे. टिकट ना मिलने से दुखी शमा वसीम ने अखिलेश यादव पर छल करने का आरोप लगाया.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur