चंडीगढ़ ,24 जनवरी 2022 (ए)। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सीटों का बटवारा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में एनडीए गठबंधन जो हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा शामिल हैं। नड्डा ने कहा, “हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंसा चुनाव लड़ेंगे।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।”
37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों को बटवारा करते समय नड्डा ने कहा, “पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है। पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है। हमने वहां पर देखा है कि ड्रग्स की औऱ हथियारों की स्मगलिंग का प्रयास वहां होता रहता है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। “इसको डीरेल करने का कुत्सित प्रयास, देशविरोधी ताकतें करती हैं। इस डीरेल में पंजाब के थ्रू एक्टीविटी हो ये देशविरोधी ताकतों की हमेशा मंशा रहती है।” उन्होंने कहा, ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम नहीं है, सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य नहीं है। ये चुनाव आने वाली पीढç¸यों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है। पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है।”
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur