Breaking News

रायपुर@मुंबई पुलिस ने तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को

Share


रायपुर से किया गिरफ्तार


रायपुर,22 जनवरी 2022 (ए)।
मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज एक बड़े अॅापरेशन को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को तलाश रही थी। इन शूटर्स पर फ ायरिंग कर और बंदूक के बल पर अवैध वसूली करने का आरोप है। मुंबई पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना पर रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर मौलीपारा स्थित एक घर पर दबिश देकर शाहबाज उर्फ सद्दाम समेत 3 शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बताया जा रहा है कि ये शूटर्स मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छिपे हुए थे। 6 जनवरी को इन शातिर शूटरों ने मुंबई के देवनार थाना इलाके में हीरा कारोबारी पर फायरिंग की थी और इसके बाद फरार हो गए थे। इन शूटर्स पर मुंबई के देवनार थाने में हत्या का प्रयास, फायरिंग और अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज है। अब पकड़े गए इन शूटर्स को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड में रायपुर से मुंबई लेकर जायेगी।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply