Breaking News

रायपुर@महिला कर्मचारी के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे डीईओ

Share


रायपुर,22 जनवरी 2022 (ए)। महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी परस राम चंद्राकर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया है। दो महीने पहले परस राम चंद्राकर का महिला कर्मचारी के साथ कार में अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
कार के शीशे में छत्तीसगढ़ शासन का पोस्टर भी लगा हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच की और गुरुवार 20 जनवरी को परसराम के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के वायरल वीडियो युवक ने बनाया था। विभागीय सूत्र बताते है कि चंद्राकर का विभाग की महिला से संबंध थे। वे उनको घुमाते-फिराते थे, इस बात की चर्चा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी थी।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला जगजाहिर हुआ और अफसरों ने कार्रवाई कर दी। वायरल वीडियो में जिस गाड़ी का जिक्र है, वो परसराम चंद्राकर के नाम पर ही रजिस्टर है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply