Breaking News

अंबिकापुर@नव नियुक्त निगम आयुक्त ने गौठान का किया औचक निरीक्षण

Share

अंबिकापुर 22 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगर पालिक निगम के नव नियुक्त निगम आयुक्त विजय दयाराम ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के पूर्व निकाय क्षेत्रान्तर्गत संचालित शासन की महत्वाकांक्षी एनजीजीबी योजना अंतर्गत घुटरापारा गौठान में गोधन न्याय योजना से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौठान का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान महिला समूह से मिलकर गोबर से निर्मित होने वाले उत्पादों के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply