रिक्टर पैमाने पर 5.6 रही तीव्रता
मिजोरम ,21 जनवरी 2022 (ए)। मिजोरम में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर चंपाई के समीप रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंपाई से 58 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। भूकंप दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में आया। फिलहाल किसी तरह के जनमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur