अम्बिकापुर 20 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। किराना दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम चाची निवासी नौरंगीलाल श्रीवास्तव पिता स्व. रामवृक्ष 59 वर्ष बुधवार की शाम चाची स्थित किराना दुकान में सामान लेने गया था। सामान लेकर पैदल घर लौट रहा था तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur