अम्बिकापुर 20 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। चैनपुर के समीप आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम नवगई निवासी दुबराज सिंह पिता नरबद सिंह उम्र 50 वर्ष बुधवार को हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे पुत्र को लेने बाइक से जा रहा था। जैसे ही चैनपुर के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुबराज मौके पर ही अचेत हो गया। इधर घटना की जानकारी लगते हैं परिजन घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur