अम्बिकापुर 20 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। युवक ने अज्ञात कारण से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी संतलाल लकड़ा पिता दल साय 29 वर्ष 18 जनवरी को घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। परिजन उसे श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur