Breaking News

नई दिल्ली@भाजपा का अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान

Share


नई दिल्ली,19 जनवरी 2022 (ए)। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सहयोगी पार्टियों अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया।
उन्होंने कहा की तीनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इसका जल्द एलान कर दिया जाएगा। इस दौरान नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले पलायन हो रहा था, शाम को पांच बजे के बाद आम जनजीवन थम जाता था। माफिया और सरकार की साठगांठ थी। ये सब पिछले पांच साल में खत्म हुई हैं। अब यूपी में कानून का शासन है। हमने जो कहा था वो किया है। हमारी सोच ईमानदार है और काम असरदार है। भाजपा के 30 नेता करेंगे उम्मीदवारों का प्रचार
भाजपा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 30 नेताओं की सूची जारी की, जो पहले चरण में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई नेता शामिल हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply