अंबिकापुर 19 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। शहर के मायापुर चांदनी चौक के पास चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर से लगे दुकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से 40 हजार रुपए नगद व 70 हजार का जेवरात पार कर दिया है। घटना के दौरान परिवार के कोई भी सदस्य घार में नहीं था। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली मे ंदर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आकाश सोनी मायापुर चांदनी चाक का निवासी है। घर से सटे किराने की दुकान है। मंगलवार की रात को आकाश परिवार के साथ घर व दुकान बंद कर पड़ोस में रिश्तेदार के घर चला गया था। रात में वहीं सो गया था। सुबह आकर देखा कि दुकान का ताला टूटा है और घर के अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। अज्ञात चोरों ने घर में रखे 40 हजार रुपए नगद, 70 हजार रुपए का जेवरात पार कर दिया है। आकश ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur