चंडीगढ़@भगवंत पाल सिंह समेत 5 सीनियर नेता बीजेपी में शामिल

Share


चंडीगढ़ ,17 जनवरी 2022 (ए)। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर डीसीसी (ग्रामीण) अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर सहित उसके पांच सीनियर नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने उनका पार्टी में स्वागत किया। चुग ने कहा कि भाजपा के पक्ष में एक नई लहर शुरू हो गई है और वह विधानसभा चुनाव के बाद जल्द ही कांग्रेस मुक्त पंजाब देखेगी।
भगवंत पाल अमृतसर (ग्रामीण) डीसीसी के तीन बार अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वह प्रमुख खालसा दीवान के कार्यकारी सदस्य हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह भुल्लर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रतन सिंह सोहल (अटारी), परमजीत सिंह रंधावा और तजिंदर पाल सिंह शामिल हैं।
पंजाब चुनाव में कांग्रेस का सफाया होगा
तरुण चुग ने कहा कि पंजाब चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। चुग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रोश है और आगामी चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई और नेता बीजेपी में शामिल होंगे।


Share

Check Also

बेंगलुरू@एनआईए ने कर्नाटक में कई ठिकानों पर की छापेमारी

Share बेंगलुरू ,27 मार्च 2024 (ए)। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने …

Leave a Reply

error: Content is protected !!