Breaking News

फिरोजाबाद@सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिपंअ भाजपा में शामिल

Share


फिरोजाबाद ,16 जनवरी 2022 (ए)। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिलें में सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ऐसे में सपा को एक बडा झटका लगा है। भाजपा पूर्व विधायक को शिकोहाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधानसभा पहुंचे थे। वह पूर्व मंत्री एवं निषाद समाज के कद्दावर नेता स्व0 रघुवर दयाल वर्मा के पौत्र है। वर्ष 2011 में पूर्व मंत्री के निधन के बाद सपा ने उन्हें शिकोहाबाद सीट से चुनाव लड़ाया था। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के प्रवल दावेदार थे लेकिन शिकोहाबाद के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ मुकेष वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद टिकट कटता देख पूर्व विधायक ने भाजपा ज्वाइन की है। इसके अलावा सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू ने भी सपा को इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है। जवकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता सिरसागंज विधायक हरिओउम यादव पूर्व में ही भाजपा की सदस्यता ले चुके है। भाजपा सिरसागंज सीट से उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है।


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply