अंबिकापुर@गर्जन के साथ हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड,अधिकतम तापमान में गिरावट

Share

अंबिकापुर 14 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रूक-रूक कर हल्की बारिश भी होती रही। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष फर्क नहीं है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि अंबिकापुर में दोपहर तीन बजे के बाद बारशी शुरू हुई। जो शहर में 19 मिमी बारिश दर्ज किया गया है। वहीं तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान में 18.3 सेंटी ग्रेट पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 सेंटी ग्रेट दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई है। सरगुजा संभाग पूरी तरह से ठंड की चपेट में है।
पिछले कुछ दिनों से मौसक की आंखमिचौली जारी है। कभी धूप तो कभी बारिश से अचानक बढ़ रती ठंड से लोगों का स्वास्थ्य भी विगाड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर तीन बजते ही शुष्क अवाहों के साथ मुसलाधार बारिश शुरू हुई। जो देर शाम तक होती रही। शुष्क हवा व बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी कर्नाटक से उत्तरी ओडि़सा तक बनी द्रोणिका अभी भी सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक एक चक्रवाती परिसंचरण भी 1.5 किमी की ऊंचाई के स्तर तक फैला हुआ है जिससे लगातार नमी की आपूर्ति मध्य तथा पूर्वी भारत की ओर हो रहा है। जिस कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में गर्जन के साथ-साथ बारिश हो रही है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है।


Share

Check Also

रायपुर@बस्तर में लगे भूकंप के झटके

Share रायपुर,25 अप्रैल 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर समेत कई शहरों में …

Leave a Reply

error: Content is protected !!