अंबिकापुर 14 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर का संगीत बाखला पिता रैलाल बखला (38) 13 जनवरी को मोटरसाइकिल से नइहर साय के साथ निकला था। शाम करीब 5-6 बजे पड़ोसी विदेश बखला ने घर आकर रैलाल को बताया कि संगीत और नइहर का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया है, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्वजन मौके पर पहुंचे तो संगीत के सिर में गंभीर चोट आई थी। सीना एक ओर धंसा हुआ था। दोनों को संजीवनी 108 से राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर लाया गया, यहां 13 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे संगीत को जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नइहर साय का उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur