रायपुर,13 जनवरी 2022 (ए)। सीआरपीएफ जवान और पुलिस विभाग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। पीएचक्यू के 10 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रायपुर के अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा जवान संक्रमित मिले हैं। बिलासपुर में 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान संक्रमित पाए गए हैं। बस्तर संभाग में सीआरपीएफ के लगभग 50 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रायगढ़ में भी 1 एएसआई समेत 30 आरक्षक कोरोना की चपेट में आए हैं। छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में 10 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित होने की खबर है। हालांकि अभी इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
Check Also
रायपुर@देश में 147 आईपीएस पदों का अलॉटमेंट…रिटायरमेंट नहीं होने से छत्तीसगढ़ के हिस्से नहीं आया कोई पद, अगले साल भी कम पद मिलने की उम्मीद
Share रायपुर,01 जून 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 के जरिए चयनित आईपीएस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur