Breaking News

रायपुर@आईपीएस दीपांशु काबरा को मिला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज

Share


रायपुर ,13 जनवरी 2022 (ए)। राज्य सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ आईपीएस, आईएफएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा को अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। यह पहली दफा है कि जब किसी आईपीएस अधिकारी को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। वहीं भारतीय वन सेवा के अधिकारी अनिल साहू को टूरिज्म बोर्ड के सीईओ बनाया गया है। वहीं अम्बिकापुर ननि कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को कोरबा कमिश्नर बनाया गया है।वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल को सीईओ जिपं, कबीरधाम, प्रभाकर पाण्डेय को आयुक्त ननि, कोरबा, दशरथ सिंह राजपूत को सीईओ जिपं मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।


Share

Check Also

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं …

Leave a Reply