80 सीटों पर पार्टी के लिए हो सकता है सिरदर्द
लखनऊ ,12 जनवरी 2022( ए )। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से 14 महीने पहले ही प्रमुख खिलाडç¸यों के बजाय छोटे दलों के साथ गठबंधन बनाने के अपने इरादे की घोषणा कर दी थी। उन्होंने नवंबर 2020 में दिवाली से एक दिन पहले इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई में इसकी घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था, किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं। दोनों मौकों पर बड़े दलों के साथ अनुभव कड़वा था। केवल छोटे और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन होगा। अन्य दलों के सभी लोगों का सपा में शामिल होने का स्वागत है।” आपको बता दें कि सपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ और 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन किया था। दोनों में ही करारी हार का सामना करना पड़ा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur