Breaking News

नई दिल्ली@सीएम केजरीवाल के प्रचार पर चुनाव आयोग का नोटिस

Share


पंजाब में किसानों ने की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी


नई दिल्ली ,12 जनवरी2022 ( ए )। खरड़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह को पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। सिंह पर पांच से ज्यादा लोगों के साथ प्रचार करने का आरोप है। खरड़ के रिटर्निंग ऑफिसर ने भी आम आदमी पार्टी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का नोटिस दिया है। पार्टी को 24 घंटे में जवाब देना होगा। बुधवार को आप के चीफ अरविंद केजरीवाल ने खरड़ में सिंह के साथ घर-घर जाकर प्रचार किया था। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने के बाद किसानों ने पंजाब की सियासत में ताल ठोंक दी है। 22 किसान संगठनों की संयुक्त पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को लुधियाना में मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की।
सूची में मोर्चा के प्रधान व वरिष्ठ किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें समराला से चुनाव मैदान में उतारा गया है। लुधियाना स्थित दफ्तर से किसान नेता रूलदू सिंह मानसा, डॉ. सवैमान सिंह और अन्य नेताओं ने इस सूची को जारी किया है। मोर्चा नेताओं का साफ कहना है कि अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी तेजी से काम कर रही है। कुछ दिनों में सभी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। 10 उम्मीदवारों की पहली सूची में बलवीर सिंह राजेवाल समराला से चुनाव लड़ेंगे। इसे अलावा एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू को घनौर, हरजिंदर सिंह टांडा को खडूर साहिब, रवनीत सिंह बराड़ को मोहाली, डॉ. सुखमनदीप सिंह ढिल्लो को तरनतारन, राजेश कुमार को करतारपुर, रमनदीप सिंह को जैतो, अजय कुमार को फिल्लौर, बलराज सिंह ठाकुर को कादियां और नवदीप संघा को मोगा से प्रत्याशी घोषित किया गया है।


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply