अम्बिकापुर 10 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। शहर के केदारपुर चर्च रोड स्थित घर के बाहर से एक व्यकित की स्कूटी अज्ञात चोरों ने पार कर दी है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगवती यादव शहर के केदारपुर चर्च रोड स्थित किराए के मकान में रहता है। वह 30 दिसंबर को 11 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीएल 0644 को घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद घर से बाहर निकला तो उसकी स्कूटी वहां नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur