Breaking News

बिलासपुर@नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव

Share


बिलासपुर, 07 जनवरी 2022 (ए)। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। भाजपा नेता और छग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी को साझा किया है।
विदित है कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 2400 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। एक ही दिन में 2 हजार से ज्यादा नए मरीजों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है, तो राजधानी रायपुर में 752 लोग पॉजिटिव हुए हैं। रायपुर में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2080 हो चुकी है, तो प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की तादाद 7 हजार के करीब आ चुकी है।


Share

Check Also

रायपुर@पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

Share रायपुर,21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय …

Leave a Reply