Breaking News

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share


मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश

-संवाददाता-
बैकुंठपुर,21 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया की आवश्यक संगठनात्मक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों,मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्र प्रभारियों ने भाग लिया,इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने की, इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे, बैठक में मंडलवार संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए बूथ समितियों के गठन, शक्ति केंद्र बैठकों की तैयारियों, मंडल स्तर पर विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के गठन तथा आगामी माह में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक में प्रदेश संगठन के निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल की बैठक के बाद उपस्थित एवं अनुपस्थित पदाधिकारियों की जानकारी जिला कार्यालय को भेजी जाएगी, इसी प्रकार जिला स्तर की बैठकों में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का विवरण भी प्रदेश कार्यालय को नियमित रूप से प्रेषित किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की सतत समीक्षा हो सके, बैठक में शक्ति केंद्र बैठकों, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन तथा बूथ समिति की नियमित बैठकों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई, पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शिवकुमारी सोनपाकर, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जीवनानी, सह कार्यालय मंत्री मनोज साहू, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, कुबेर साहू, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, महामंत्री सत्यम साहू, सुरेश राजवाड़े, डॉ. भुवन साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर/कोरिया@स्कूल गेम्स मलखंब में कोरिया का दमदार प्रदर्शन,5 खिलाडि़यों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Share संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुंदरपुर स्कूल के खिलाडि़यों ने लहराया परचम,जिला शिक्षा अधिकारी ने …

Leave a Reply