Breaking News

अम्बिकापुर@क्रिप्टो में 10 गुना मुनाफे का झांसा…10 हजार की ठगी,सरगुजा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Share


होटल में सेमिनार कर Bitget Wallet (LGNS) में निवेश के नाम पर लोगों को फंसाते थे, लैपटॉप-प्रोजेक्टर सहित कई सामान जब्त

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। क्रिप्टोकरेंसी में एक साल में 10 हजार रुपये को एक लाख रुपये बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का सरगुजा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मणीपुर थाना पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, प्रोजेक्टर, स्पीकर, मोबाइल, डायरी समेत अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इंदरपुर निवासी विद्याचरण राव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के त्रिपाल टोप्पो ने ऑनलाइन निवेश से अधिक मुनाफा होने का लालच देकर उसकी मुलाकात उदयपुर निवासी राजकुमार पैकरा से कराई। इसके बाद 19 जुलाई को अंबिकापुर के होटल फिल आनंदम में आयोजित एक सेमिनार में उसे ख्द्बह्लद्दद्गह्ल ङ्खड्डद्यद्यद्गह्ल (रुत्रहृस्) के जरिए निवेश करने पर एक वर्ष में 10 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये मिलने का दावा किया गया। झांसे में आकर उसने 10 हजार रुपये नकद दे दिए, जिसके बाद खुद को ठगा महसूस होने पर पुलिस में शिकायत की।
होटल में चल रहा था निवेश का सेमिनार
जांच में सामने आया कि होटल फिल आनंदम में लैपटॉप और प्रोजेक्टर के माध्यम से 10 से 12 लोगों को क्रिप्टो निवेश की ट्रेनिंग दी जा रही थी। निवेशकों को बताया जा रहा था कि अलग-अलग लेवल पूरे करने पर बिना मेहनत के लगातार मुनाफा मिलता रहेगा। पुलिस ने मौके और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में कान्ता प्रसाद राजवाड़े,राजकुमार पैकरा,जीवन साय टोप्पो,फिरोज लकड़ा और मुकेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें बिलासपुर के त्रिभुवन साहू और रमाशंकर साहू ने इस तरह के निवेश मॉडल की जानकारी दी थी तथा वे विभिन्न स्थानों पर सेमिनार आयोजित कर लोगों को जोड़ रहे थे।
लैपटॉप,प्रोजेक्टर
और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, लैपटॉप बैग,चार्जर,प्रोजेक्टर,स्पीकर,मोबाइल फोन, तीन डायरी, एक नोटबुक और एक टी-शर्ट जब्त की है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के दौरान दूसरे राज्यों एवं जिलों तक नेटवर्क के फैलाव की जानकारी भी मिली है।
लालच में न आएंः पुलिस
सरगुजा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अधिक मुनाफे के लालच में किसी भी अनजान या भ्रामक ऐप अथवा निवेश योजना में पैसा न लगाएं। निवेश से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की वैधता की जांच अवश्य करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। पुलिस की कार्रवाईःडीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी और उनकी टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply