Breaking News

बैकुंठपुर@लज्या-अशोक कुमार अलंग स्मृति सम्मान समारोह का दसवां आयोजन 22 जुलाई को

Share


बैकुंठपुर के दो शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मिलेगा प्रोत्साहन

-संवाददाता-
बैकुंठपुर,21 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लज्या-अशोक कुमार अलंग स्मृति सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 22 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 12 बजे से शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में किया जाएगा,इस वर्ष यह सम्मान समारोह अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
समारोह के अंतर्गत प्रतिवर्ष बैकुंठपुर के दो प्रमुख शासकीय विद्यालयों—शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय—के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है, आयोजन प्रत्येक वर्ष एकांतर क्रम से दोनों विद्यालयों में आयोजित होता है। इस वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा, यह आयोजन वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व कमिश्नर डॉ. संजय अलंग द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय श्रीमती लज्या अलंग एवं स्वर्गीय श्री अशोक कुमार अलंग की स्मृति में कराया जाता है,स्वर्गीय श्रीमती लज्या अलंग ने शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में लंबे समय तक शिक्षकीय सेवाएं दीं,जबकि स्वर्गीय श्री अशोक कुमार अलंग ने शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की,दोनों शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया,डॉ. संजय अलंग की प्रारंभिक शिक्षा भी बैकुंठपुर में ही हुई,जिसके कारण उनका अपने गृह नगर और यहां की शैक्षणिक परंपरा से विशेष लगाव रहा है,इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति को शिक्षा और प्रतिभा सम्मान से जोड़ते हुए इस सम्मान समारोह की शुरुआत की, जो अब एक प्रेरणादायी परंपरा बन चुकी है,पिछले दस वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह समारोह न केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करता है,बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करता है। साथ ही यह आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने तथा समर्पित शिक्षकों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है,आयोजकों ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों से समारोह में उपस्थित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने और शिक्षा के इस प्रेरणादायी आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply