नई दिल्ली ,07 जनवरी 2022 (ए )। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने फिजा में ठंडक घोल दी है। आलम यह है कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी बढ़ गई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले कई दिनों तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी जारी है और अधिकतर हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु के करीब रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां बीती रात तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे देश को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमर्ग को भूस्खलन, हिमपात तथा पत्थरों के गिरने से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। घाटी में नलों में पानी जम गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आठ जनवरी तक मध्यम से भारी हिमपात या बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आईएमडी ने शुक्रवार से 11 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Check Also
नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा
Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur