Breaking News

कानपुर@दाल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी,मचा हड़कंप

Share


कानपुर ,07 जनवरी 2022 (ए )। यूपी में इत्र और जूते के बाद अब दाल कारोबारी आयकर के रडार पर हैं। आयकर विभाग की पांच टीमें मटर कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिल रही सूचना के मुताबिक दाल कारोबारी के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। छापेमारी की सूचना हड़कंप मचा है। शुक्रवार को मटर और प्लास्टिक दलाल गौरव जयसवाल के नया गंज पुरानी दालमंडी स्थित आवास और ऑफिस पर दिल्ली से आई जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम ने छापेमारी की। टीम गौरव जायसवाल और एक बैग जिसमें कागजात थे अपने साथ लेकर गई है। बताया जा रहा है कि गौरव जायसवाल कलक्टरगंज,नयागंज में मटर और प्लास्टिक का बहुत बड़ा दलाल है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरव बोगस कंपनियां बनाकर पैसा एक नंबर में करता था।
कारोबारियों के मुताबिक गौरव मटर और प्लास्टिक की पन्नी की दलाली के साथ फर्जी इनवाइस बेचने और हवाला के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। उसके सगे भाई से जब पूछा गया कि कौन लोग आए थे तो उसने कैमरे के आगे कुछ भी बताने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे पांच टीमों ने कारोबारी के प्रतिष्ठानों में छापा मारा है।


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply