पाल्पा ,02 जनवरी 2022 (ए)। नेपाल के पाल्पा जिले के रिबडीकोट गांवपालिका-3 के लगुवा में रविवार की सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। हरठोक पुलिस चौकी के प्रमुख वीष्णु रेग्मी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। आठ लोग घायल हैं। बस बुटवल से रुरुक्षेत्र जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तानसेन जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बाकी सभी यात्रियों की स्थिति सामान्य है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बारे में जांच किया जा रहा है। जेसीबी से शव को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur