रायपुर, 31 दिसंबर 2021 (ए)। महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने वाले खाद्य अधिकारी संजय दुबे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जेएमएफसी कोर्ट ने संजय दुबे की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
ज्ञात हो कि खाद्य अधिकारी संजय दुबे ने रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण महाराज के द्वारा महात्मा गांधी पर की टिप्पणी का समर्थन किया था तथा महात्मा गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस मामलें को लेकर समाज में वैमनस्यता फैलाने सम्बन्धी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हीरा नागर्ची नामक व्यक्ति ने गंज थाने में शिकायत की थी। शिकायत पर आरोपी संजय दुबे के विरूद्ध धारा -153क, 505 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसके बाद आरोपी संजय दुबे की गुरूवार को गिरफ्तारी हुई थी
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur