अंबिकापुर@पंडो युवक ने पड़ोसी पर किया तीर से हमला

Share

अंबिकापुर 31 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। पंडो जनजाति युवक ने अपने ही पड़ोसी पर तीर से हमला कर दिया। इससे तीर युवक के पेट के बगल में जा घुसा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए तीर लगे ही स्थिति में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सूरज लाल पंडो उम्र 30 वर्ष कोरिया जिले के रामगढ़ खेरवारी पारा का रहने वाला है। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी जगलाल पंडो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर जगलाल पंडो ने धनुष से तीर चला दिया। तीर सूरज पंडो के पेट के बगल में जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपयार जारी है। तीर उसके पेट में लगा ही हुआ है। डॉक्टरों द्वारा उसे ऑपरेशन कर निकला जाएगा।


Share

Check Also

चिरमिरी@मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सुरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक तालिब के परिवार को 20 लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता की स्वीकृति

Share स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया चिरमिरी 11 जुलाई 2025 …

Leave a Reply