Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर 31 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अमरेश मलिक पिता दिनेश मलिक रविन्द्रनगर जयनगर का निवासी था। वह 30 दिसंबर की शाम को वह बाइक से बिना बताए घर से निकला था। रात 8 बजे फोन से परिजन को जानकारी मिली की अमरेश को काली घाट अजिरमा के पास एक्सिडेंट हो गया है। सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply