अम्बिकापुर 29 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे ने बताया है कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इनमें बतौली व लखनपुर स्थित बालक विद्यालय, विकासखंड लुण्ड्रा के धौरपुर, विकासखंड मैनपाट के नर्मदापुर, विकासखंड मुख्यालय उदयपुर के कन्या विद्यालय, विकासखंड सीतापुर के देवगढ़ एवं विकासखंड अम्बिकापुर के बह्मपारा स्थित विद्यालयों में भर्ती की जानी है। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
Check Also
रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur