Breaking News

पुणे @ सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट

Share


कुल 51 लोगों-49 छात्राओं और दो कर्मचारियों के वायरस से संक्रमित होने की हुई पुष्टि


पुणे.,28 दिसंबर 2021 ( ए )।
महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 49 छात्राओं और दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी. सभी संक्रमित लोगों को कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जिला परिषद, सांगली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र डूडी ने कहा कि कुल 51 लोगों – 49 छात्राओं और दो कर्मचारियों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर छात्राओं में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे. उन सभी को कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है. इससे पहले कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, हॉस्टल के एक हिस्से में संक्रमण के मामले सामने आए हैं क्योंकि छात्राएं भोजन के लिए मेस में एकत्र होती हैं. इससे पहले की रिपोर्ट में 18 छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 167 मरीज
इस बीच, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2,172 नए मामले आए. इस दौरान 1,098 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि 22 लोगों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी. राज्य में कोरोना के फिलहाल 11,492 सक्रिय केस हैं. राहत की बात यह है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन का कोई नया मामला सामने नहीं आया. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 167 मरीज मिले हैं.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply