श्रीनगर ,25 दिसम्बर 2021 (ए)। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान आज हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा, जबकि मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 26 से 28 दिसंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी के कुछ अन्य स्थानों में भी न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.7, पहलगाम में माइनस 5.1 और गुलमर्ग में माइनस 6.5 दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 17.5, लेह में माइनस 10.5 और कारगिल में माइनस 6.8 न्यूनतम रहा।
जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 7.6, कटरा में 7.2, बटोटे में 1.7, बनिहाल में 3.0 और भद्रवाह में माइनस 0.2 रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur